शादी के 4 महीने बाद पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी निराशा में उठाया कदम, कोल्हापुर में लव स्टोरी का चौंकाने वाला अंत - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Thursday, 29 May 2025

शादी के 4 महीने बाद पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी निराशा में उठाया कदम, कोल्हापुर में लव स्टोरी का चौंकाने वाला अंत

कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक दुखद घटना हुई। एक प्रेम विवाह करने वाले कपल में पति ने तीन महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की आत्महत्या के बाद पत्नी ने भी निराशा में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना हातकणंगले तालुका के तरदल में हुई। मृत युवती का नाम आरोशी प्रणव पारखे (उम्र 19 वर्ष) है। वह श्रीरामनगर, तरदल की रहने वाली थी। इस मामले की जानकारी शहापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।क्या है मामला?पुलिस के अनुसार, आरोशी और प्रणव पारखे ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। उनका पूरा परिवार कोल्हापुर में रहता था। शादी के चार महीने बाद ही प्रणव पारखे ने आत्महत्या कर ली। पति की मौत के बाद आरोशी कोल्हापुर से तरदल अपने मायके आ गई थी। आरोशी अपने पति की मौत के बाद बहुत दुखी थी। इसी निराशा में उसने भी आत्महत्या कर ली। पहले नस काटी फिर लगाया फंदाबताया गया है कि आरोशी ने गुरुवार दोपहर में जब उसके माता-पिता काम पर गए थे, घर में कोई नहीं था, इस मौके का फायदा उठाया। पहले उसने अपने बाएं हाथ की नस काटी। फिर उसने लोहे के खंभे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। शाम को जब उसकी मां घर आई, तो उसने दरवाजा खटखटाया। लेकिन जब उसकी बेटी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसने बगल की खिड़की खोलकर देखा। तब उसकी मां ने आरोशी को फांसी पर लटका हुआ पाया। उसकी मां ने चीख-पुकार की।पुलिस ने दर्ज किया केसमां ने तुरंत आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया और दरवाजा तोड़कर खोला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही शहापुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया। इस घटना की रिपोर्ट शहापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।हर समस्या का है हलमन में सुसाइड का ख्याल आए तो मनोचिकित्सक से बात करके आप अपनी समस्या का हल खोज सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 है, जहां आप 24X7 संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा और भी कई हेल्पलाइन नंबर्स हैं जहां आप संपर्क कर सकते हैं। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की हेल्पलाइन- 1800-599-0019 (13 भाषाओं में है) इंस्टीट्यूट ऑफ़ ह्यमून बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज-9868396824, 9868396841, 011-22574820 हितगुज हेल्पलाइन, मुंबई- 022- 24131212 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस-080 - 26995000


from https://ift.tt/fjNWAid

No comments:

Post a Comment

Pages