मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का दिल चूर-चूर किया, यूं दबंग अंदाज में मारी प्लेऑफ में एंट्री - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Wednesday, 21 May 2025

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स का दिल चूर-चूर किया, यूं दबंग अंदाज में मारी प्लेऑफ में एंट्री

मुंबई: स्लो स्टार्टर कही जाने वाली ने अपने अभेद्य किला वानखेड़े स्टेडियम में का शिकार करते हुए कमाल कर दिया है। उसने आखिरी 8 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस तरह से मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बाद प्लेऑफ की चौथी टीम बन गई है। हालांकि, क्वालीफायर मुकाबले अभी तय नहीं हैं, क्योंकि अभी भी टॉप-4 में कौन कहां फिनिश करेगा यह तय नहीं है। मैच में मुंबई इंडियंस ने सूर्या की हाफ सेंचुरी के दम पर 180 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम 121 रनों पर ढेर हो गई, जबकि मुंबई ने यह मैच 59 रनों से जीत लिया। उसके पास मुंबई की पेस और स्पिन का कोई जवाब नहीं था। मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह के नाम भी 3 विकेट रहे।11वीं बार मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचीमुंबई इंडियंस 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स का एक बार फिर खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआती अच्छी नहीं रही। उसे पहला झटका फाफ डु प्लेसिस के रूप में लगा, जो आज अक्षर पटेल की जगह कप्तानी कर रहे थे। वह 6 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद का शिकार बने। इसके बाद ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल को 11 रनों पर चलता करते हुए मुंबई के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। केएल राहुल मुंबई के लिए सबसे बड़ा कांटा थे।यूं गिरते गए दिल्ली के विकेटइसके बाद तो निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। समीर रिजवी ने 35 गेंदों में 39 और विपराज निगम 11 गेंदों में 20 और आशुतोष शर्मा ने 16 गेंदों में 18 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन ये पारियां दिल्ली को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थीं। जसप्रीत बुमराह और सेंटनर के अलावा ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स और कर्ण शर्मा के नाम 1-1 विकेट रहे। मुंबई और दिल्ली दोनों को ही लीग में आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।सूर्यकुमार यादव के दम पर मुंबई ने दिखाए तेवरइससे पहले मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव (नाबाद 73 रन) के अर्धशतक और अंत में नमन धीर (नाबाद 24 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 21 गेंद में नाबाद 57 रन की साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी पिच पर पांच विकेट पर 180 रन बनाने में सफल रही। पांच दफा की आईपीएल विजेता टीम के लिए सूर्यकुमार ने 43 गेंद की बेहतरीन नाबाद पारी खेली जिसमें सात चौके और चार छक्के जड़े थे। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 27 रन और रेयान रिकलटन ने 25 रन का योगदान दिया। नमन ने अंत में आठ गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के से नाबाद 24 रन का योगदान दिया।असामान्य पिच पर स्पिनरों के लिए काफी टर्न था, लेकिन सूर्या तो सूर्या ही हैंवानखेड़े स्टेडियम की असामान्य पिच पर स्पिनरों के लिए काफी टर्न था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए स्पिनरों में कुलदीप यादव ने 25 रन देकर एक विकेट झटका जबकि विपराज निगम ने 25 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। मुकेश कुमार ने 48 रन देकर दो विकेट चटकाए। सूर्यकुमार ने अपनी टीम के लिए दो अहम साझेदारियां करके लड़खड़ाती पारी को संवारा। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनरों के दबदबे के बावजूद सूर्यकुमार ने पहले तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े और अंत में नमन के साथ 21 गेंद में पर 57 रन बनाए।आखिरी दो ओवरों में स्थिति पूरी तरह बदल गई जब भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार और नमन ने पांच छक्के और चार चौके लगाकर 48 रन जुटाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई के बल्लेबाजों को रन जुटाने में बहुत मुश्किल हो रही है। खिलाड़ी पावरप्ले के अंत से लेकर 18वें ओवर के शुरू तक संघर्ष करते रहे। (05) इस सत्र में चौथी बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (30 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर आउट हुए।सूर्यकुमार ने कैच छूटने के बाद बरपाए कहरसूर्यकुमार जब छह रन पर थे, उन्हें जीवनदान मिला। सातवें ओवर में कुलदीप की गेंद पर शॉर्ट लेग पर मुकेश कुमार डाइव करने के बावजूद कैच लेने में असफल रहे। लेकिन अगली गेंद पर रेयान रिकलटन डीप स्क्वायर लेग पर माधव तिवारी को सीधा कैच दे बैठे जिसके साथ कुलदीप ने आईपीएल में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। तिलक अपनी पारी के दौरान कुलदीप के खिलाफ संघर्ष करते दिखे, जब उनकी टीम को जरूरत थी तब वह रन बनाने में विफल रहे।तिलक गलत टाइमिंग की वजह से मुकेश का शिकार बने और तुरंत बाद हार्दिक पांड्या (03) भी आउट हो गए जिन्हें दुष्मंथा चामिरा (54 रन देकर एक विकेट) की धीमी लेग-कटर ने आउट कर दिया। तिलक की तरह सूर्यकुमार भी दिल्ली के स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे लेकिन उन्होंने अंत में मौके का फायदा उठाया और इस सत्र की अपनी सबसे बेहतरीन पारी खेली।


from https://ift.tt/a5id0wk

No comments:

Post a Comment

Pages