मुंबई पुलिस सेवा से जुड़े कर्मियों का होगा फौजियों की तरह पदोन्नत सम्मान! सीपी देवेन भारती ने जारी किए आदेश - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Saturday, 24 May 2025

मुंबई पुलिस सेवा से जुड़े कर्मियों का होगा फौजियों की तरह पदोन्नत सम्मान! सीपी देवेन भारती ने जारी किए आदेश

मुंबई: जिस तरह सेना में हर पदोन्नत जवान को गर्व और सम्मान के साथ नवाजा जाता है, उसी परंपरा को अब बल में भी शुरू किया जा रहा है। नए पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया है कि पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान बैंड पथक की मौजूदगी में ‘पिपिंग सेरेमनी’ के ज़रिए किया जाएगा। सीपी भारती के अनुसार, यह सम्मान समारोह केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता न होकर, पूरे विभाग के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहिए।पीआई से लेकर एसीपी स्तर के अधिकारियों का होगा सम्मानपुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ‘हर महीने की पहली तारीख को पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का औपचारिक रूप से सम्मान किया जाएगा। यदि वह दिन रविवार या अवकाश का हो, तो अगले कार्यदिवस पर यह समारोह आयोजित किया जाएगा।’ हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपने क्षेत्र के पदोन्नत कर्मचारियों का, जबकि सह पुलिस आयुक्त उपनिरीक्षक से लेकर सहायक आयुक्त स्तर के अधिकारियों का सम्मान करेंगे। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा मनोबलआदेश आने के बाद मुंबई पुलिस सेवा से जुड़े कई पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस पहल से न केवल पदोन्नत पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि यह कदम सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित बनने की प्रेरणा देगा। यह निर्णय मुंबई पुलिस बल की कार्यसंस्कृति में एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। बता दें कि मुंबई 40 हजार से अधिक पुलिसकर्मी कार्यरत हैं जबकि औसतन हर साल करीब 2500 से अधिक पुलिसकर्मी पदोन्नत होते हैं।सीपी देवेन भारती क्या बोले?सीपी देवेन भारती, मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिसकर्मियों की पदोन्नति केवल एक पद की बढ़ोतरी नहीं होती, बल्कि यह उस पुलिसकर्मी की वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान होती है। इसलइए यह उनके समर्पण और ज़िम्मेदारियों को निभाने के जज्बे का सम्मान है।


from https://ift.tt/sRO8WFB

No comments:

Post a Comment

Pages