अलीगढ़ में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से युवक की मौत और 2 गंभीर, लखीमपुर में भी हादसा - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Sunday, 6 July 2025

अलीगढ़ में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से युवक की मौत और 2 गंभीर, लखीमपुर में भी हादसा

अलीगढ़/लखीमपुर: के अलीगढ़ जिले में हाइटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया। ताजिए की छड़ में दौड़े करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। ताजिया के जलूस में मौजूद अन्य लोगों ने करंट लगने से घायल हुए लोगो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं लखीमपुर खीरी में भी ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। के थाना रोरावर इलाके के जलालपुर पुलिस चौकी अंतर्गत गोंडा मार्ग नीवरी मोड़ के पास पर ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही मोहर्रम निकाल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक अरवान खान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

ताजिए की ऊंचाई 40 फीट थी

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस और एसपी सिटी, एएसपी, सीओ सिटी मयंक पाठक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों से हादसे के बारे जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि ताजिए की ऊंचाई करीब 40 फीट थी। ताजिया निकलते हुए जैसे ही नीवरी मोड़ पर पहुंचा तो वहां ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। लाइन से टकराते ही ताजिया में करंट दौड़ गया।

लखीमपुर में 170 फीट ऊंचा ताजिया

यूपी के जिले में बनवारीपुर कर्बला में ताजिया दफन करने का सिलसिला चल रहा था। वहां 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ भी मौजूद थी। इस बीच कर्बला परिसर में बलूडीहा गांव का से 170 फीट ऊंचा ताजिया वहां पहुंचा। ताजिए को जोड़कर उठाया जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से वह हाईटेंशन लाइन पर पलट गया। इसके बाद वहां पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। हादसे के समय बिजली आपूर्ति बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तुरंत स्थिति को काबू में किया। भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया।


from https://ift.tt/hviZNf8

No comments:

Post a Comment

Pages