वीरभान की वीरता, एक लाठी के सहारे मगरमच्छ के मुंह से छीन ली अपनी जिंदगी, आगरा की हैरान करने वाली घटना - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Friday, 25 July 2025

वीरभान की वीरता, एक लाठी के सहारे मगरमच्छ के मुंह से छीन ली अपनी जिंदगी, आगरा की हैरान करने वाली घटना

सुनील साकेत, आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट में पशु चराने गए एक चरवाहा को मगरमच्छ चंबल नदी में खींच ले गया। उसके पैर को मगरमच्छ ने अपने जबड़े में भर लिया था। चरवाहे के हाथ में एक लाठी थी, जिससे वह मगरमच्छ को पीटता रहा। करीब आधा घंटा तक मगरमच्छ के साथ वह संघर्ष करता रहा। आसपास खड़े अन्य लोगों ने बचाने के लिए मगरमच्छ पर हमले किए और चरवाहे की जान बचाई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। इसका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है। थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव झरनापुरा निवासी 36 वर्षीय बंटू उर्फ वीरभान पुत्र भगवान सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पशुओं को चराने के लिए चंबल नदी किनारे गए थे, तभी युवक बंटू उर्फ़ वीरभान चंबल नदी किनारे आराम करने के लिए लेट गए। दोपहर करीब 3 बजे मगरमच्छ नदी की तरफ से आया और बंटू के पैर को अपने जबड़े में दबोच लिया। बंटू उर्फ़ वीरभान के पैर को जबड़े में पकड़कर चंबल नदी में खींच ले गया।

लाठी से किया संघर्ष

वीरभान के हाथ में लाठी थी। उसने हिम्मत नहीं हारी और लाठी से मगरमच्छ का डटकर मुकाबला किया। करीब 30 मिनट तक मगरमच्छ से अपनी जान बचाने के लिए जूझता रहा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए और वीरभान को बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ को भगाया। फिर घायल अवस्था में उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


from https://ift.tt/4hopENB

No comments:

Post a Comment

Pages