Earthquake: गुजरात के कच्छ में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता? - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Sunday, 20 July 2025

Earthquake: गुजरात के कच्छ में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता?

अहमदाबाद/कच्छ: गुजरात के कच्छ में रविवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। कच्छ में भूकंप शाम 9:47 बजे आया। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। कच्छ के कलेक्टर को कोई नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई। कच्छ में दो दशक पहले विनाशकारी भूकंप आ चुका है। गांधीनगर इंस्टीट्यूट ऑफ सेसिमोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कच्छ के खावड़ा में रहा।तीन दिन में तीसरी बार हिली धरती गांधीनगर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप रात 9 बजकर 47 मिनट और 59 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र खावड़ा में कच्छ से 20 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में था। भूकंप का पता चलते ही लोग घबरा गए और घरों से निकलकर बाहर भागने लगे। फिलहाल किसी तरह की कोई क्षति की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। कच्छ में पिछले तीन दिनों में भूकंप से तीन बार धरती हिली है। चिंता में डूबे स्थानीय लोग गुजरात के इस इलाके में भूकंप के झटके जल्दी जल्दी आ रहे हैं जिसने स्थानीय प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और फिलहाल भूकंप से किसी गंभीर नुकसान होने की कोई संभावना नहीं व्यक्त की गई है। आम तौर पर कच्छ में इतनी तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं, लेकिन जल्दी-जल्दी भूकंप आने से लोग चिंतित हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कच्छ में हल्के भूकंप के झटके सामान्य बात है, बहुत ज्यादा डरने की जरूरत नहीं है।


from https://ift.tt/Xy9BSJs

No comments:

Post a Comment

Pages