प्रेग्नेंसी के बाद सेल्फ डाउट में थीं रुबीना दिलाइक, वीडियो में बताई आपबीती - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Wednesday, 24 September 2025

प्रेग्नेंसी के बाद सेल्फ डाउट में थीं रुबीना दिलाइक, वीडियो में बताई आपबीती

मुंबई. रुबीना दिलैक इन दिनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी और इसके बाद होने वाले बदलावों पर बात की. रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह प्रेग्नेंसी के बाद बाद सेल्फ डाउट और दूसरे बदलावों के बारे में बात कर रही हैं. रुबीना वीडियो में कहती हैं, "प्रेग्नेंसी के बाद फैशन शो ने मेरा आत्मविश्वास वापस दिलाने में मदद की. प्रेग्नेंसी के बाद आपके शरीर में बहुत सारे बदलाव आते हैं. मैं सुंदर नहीं दिखती थी; मेरे बाल झड़ रहे थे. मेरा वजन काफी बढ़ गया था. अब भी मैं बढ़े हुए पेट और वजन से जूझ रही हूं. तभी मैंने एक बहुत बड़े डिजाइनर के शोस्टॉपर का निमंत्रण स्वीकार कर लिया. मैं सोच रही थी कि अब मैं लाइव ऑडियंस का सामना करूंगी और अपना आत्मविश्वास वापस लाऊंगी. क्योंकि मैं अंदर से बहुत टूट चुकी थी और जैसे ही मैंने पहला कदम रखा, मैं लड़खड़ा गई. उन 10 सेकंड में, मैंने जैसे खुद से कहा कि रुबीना, बेहतर होगा तुम घर पर ही रहो. तुम में अब वह बात नहीं रही और भी बहुत कुछ चल रहा था, तभी मैं खड़ी हुई और कहा, हर कोई संघर्ष कर रहा है. मैं उन्हें दिखाऊंगी कि संघर्ष के आगे भी जिंदगी है."

from मनोरंजन News in Hindi, मनोरंजन Latest News, मनोरंजन News https://ift.tt/DxjZrTh

No comments:

Post a Comment

Pages