बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Sunday, 6 April 2025

बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

बीजापुरः के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिलकापल्ली के जंगल से 5 लाख रुपये के हार्डकोर इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली की पहचान बारसे जोगा के रूप में हुई है। वह प्लाटून नंबर 9 का पीपीसीएम सदस्य है। साथ ही उस पर कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खात्मे के लिए डेड लाइन दे दी है। इसके बाद नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल के जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबल के जवान बासगुड़ा एरिया में सर्चिंग कर रहे थे। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि हार्डकोर नक्सली इलाके में मौजूद है।

रणनीति बनाकर किया रिफ्तार

हार्डकोर नक्सली के होने की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल की कोबरा 210, 201, 202, 205 और 206 की संयुक्त टीम ने अरेस्ट करने रणनीति बनाई। इसके तहत जवानों ने जोगा को बालगुड़ा के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। 36 साल की उम्र का नक्सली काफी लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है। जोगा पोलमपल्ली के ओड़सापारा का रहने वाला है।

गिरफ्तार नक्सली पर आरोप

- 29 अक्टूबर 2024 को पुतकेल में ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या में शामिल- 2 जून 2024 को पुतकेल कैम्प पर हमले में शामिल- 31 नवंबर 2022 को थाना उसूर क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग में शामिल- 5 मार्च 2025 को गुंजेपर्ती कैम्प के पास सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए IED लगाने में शामिल

नक्सली के पास से घातक सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों के पकड़े गए नक्सली के पास से विस्फोटक टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी साहित्य और लोहे का चाकूनुमा हथियार बरामद हुआ है। गिरफ्तार माओवादी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान का हिस्सा है, जिसमें सुरक्षा बल लगातार माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।


from https://ift.tt/pbzxIty

No comments:

Post a Comment

Pages