जयपुर में बड़ा हादसा! फार्म पोंड में नहाने उतरी 3 लड़कियां और 1 लड़का डूबा, चारों की मौत - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Thursday, 15 May 2025

जयपुर में बड़ा हादसा! फार्म पोंड में नहाने उतरी 3 लड़कियां और 1 लड़का डूबा, चारों की मौत

: गर्मी के दिनों में हर कोई स्वीमिंग पूल या फार्म पोंड में जाकर नहाने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी ऐसा कोई प्लान बना रहे हैं तो जरा सावधान रहें। जरा सी लापरवाही आपकी जिंदगी खत्म कर सकती है। जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है। घटना गुरुवार 15 मई के दोपहर की है। इलाके के काकड़िया की ढाणी के पास बने एक फार्म पोंड में नहाने उतरे चार युवक युवतियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के करीब एक घंटे बाद रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चारों के शवों को बाहर निकाला जा सका।

एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों डूबे

जानकारी के मुताबिक काकड़ियों की ढाणी निवासी कमलेशी देवी, रामेश्वरी और हेमा बावरिया के साथ विनोद कुमार बकरियां चराने के लिए घर से निकले हुए थे। तीनों लड़कियों की उम्र 18-18 वर्ष है जबकि विनोद की उम्र करीब 20 वर्ष है। बकरियां चराने के दौरान दोपहर को जब तेज धूप निकली तो कमलेशी, रामेश्वरी, हेमा और विनोद फार्म पोंड में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान कमलेशी का पैर फिसला और वह गहरे पानी में जाने लगी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर रामेश्वरी, हेमा और विनोद उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चारों ही पोंड में डूब गए।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव

बकरियां चराने वाले किसी बच्चे ने यह हादसा देखा तो दौड़ कर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोग दौड़कर पोंड तक पहुंचे तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। बाद में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटी की मशक्कत के बाद तीनों लड़कियों और एक लड़के का शव पोंड से निकाले गए। दूदू अस्पताल में चारों के शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सुपुर्द किया गया।


from https://ift.tt/UtV9kGd

No comments:

Post a Comment

Pages