राजस्थान:चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्कार, जानें वजह - Turning news

Breaking

ads a gony

Post Top Ad

->

Thursday, 15 May 2025

राजस्थान:चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्कार, जानें वजह

जयपुर: राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ जिले में मानवीयता को शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। कुछ दिनों पहले कोटपूतली बहरोड़ जिले के विराट नगर तहसील स्थित लीला का बास की ढाणी में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला के बेटों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जब मां की मृत्यु हो गई तो पूरा परिवार गमगीन था। गांव के सैकड़ों लोग गमी में उनके घर पहुंच गए और वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू की। जब महिला के शव को श्मशान घाट ले जाया गया तो वहां मृतका के छोटे बेटे ने बवाल कर दिया। वह मां की चिता पर लेट कर हंगामा करने लगा।

पहले मां की अर्थी कंधा दिया, फिर चिता पर लेटा

मृतक महिला का नाम भूरी देवी है। उसके सात बेटे है। छह बेटे एक साथ रहते हैं जबकि एक बेटा ओमप्रकाश अपने सभी भाइयों से अलग रहता है। जब मां की मृत्यु हुई तो ओमप्रकाश भी घर पहुंचा। मां की अर्थी को कंधा दिया। वह शमशान घाट तक चुपचाप साथ गया। ग्रामीणों ने जब मृतका कि चिता सजा दी और शव का अंतिम संस्कार करने की तैयार कर रहे थे। इसी दौरान ओमप्रकाश बिफर गया। वह लकड़ी की चिता पर लेटकर हंगामा करने लगा। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। ग्रामीणों की समझाइश के बाद मामला बड़ी मुश्किल से शांत हुआ।

चांदी के कड़ों के लिए किया हंगामा

जब भूरी देवी का निधन हो गया तो परिवार वालों ने उसके आभूषण उतार लिए थे। मृतका के सबसे बड़े बेटे गिरधारी को सौंप दिए थे। इसके बाद मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया। चूंकि ओमप्रकाश का अपने भाइयों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में शमशान घाट पहुंचने के बाद उसने हंगामा खड़ा कर दिया। लकड़ी की चिता पर मां के शव को रखने से पहले ओमप्रकाश चिता पर लेट गया और चांदी के कड़े लेने के लिए हंगामा करने लगा। पारिवारिक रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उसे काफी समझाया लेकिन ओमप्रकाश नहीं माना। आखिर में एक परिवार के एक व्यक्ति को घर भेजा गया और मां के चांदी के कड़े लाकर शमशान घाट पर ही ओमप्रकाश को दिए गए। तब जाकर मामला शांत हुआ।12 दिन पहले की घटना, अब वायरल हुआ वीडियोकोटपूतली स्थित विराट नगर क्षेत्र के लीला का बास की ढाणी निवासी भूरी देवी पत्नी स्वर्गीय छीतरमल रेगर का निधन 3 मई को हुआ था। विवाद होने और चिता पर हंगामा होने की घटना भी 3 मई की है लेकिन अब 12 दिन बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भूरी देवी के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। जिस बेटे ने चिता पर लेट कर हंगामा किया, वह सात भाइयों में से पांचवें नंबर का है।


from https://ift.tt/fqXIS6H

No comments:

Post a Comment

Pages